NHM- 50 लाख रूपये पेपर लीक कर 3 करोड़ रूपये में बेच दिया, पेपर आउट करने के मामले का 54 दिन के बाद खुलासा

ग्वालियर. नर्स भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कर बदमाशों ने करोड़ों रूपये की कमाई कर ली थी और उसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम की संविदा नर्स भर्ती परीक्षा का पेर लीक करने की मामले का खुलासा होने के बाद यह सच सामने आया है। पेपर लीक में परीक्षा आयोजित कराने वाली एमईएल कंपनी ही दागी निकली है। पूरे मामले का 54 दिन के बाद खुलासा हो पाया है।

परीक्षार्थियों से 3 करोड़ रूपये में किया पेपर का सौदा
7 फरवरी को नर्स भर्ती परीक्षा के पेपर आउट करने वाला मास्टरमाइंड पन्ना का चश्मा व्यापारी तरूणेश अरजरिया उर्फ गुरू है। उसने उत्तरप्रदेश के सरगना राजीव नयन मिश्रा और पुष्कर पांडे से 50 लाख रूपये में पेपर लीक का ठेका लिया था। दोनो गिरोह पिछले 3 वर्षो से पेपर लीक का धंधा कर रहे थे। कंपनी केे 3 कर्मचारियों ने सर्वर से पेपर हैक कर चश्मा कारोबारी तरूणेश अरजरिया उर्फ गुरू को थमाया था। उसके माध्यम से सरगना राजीव नयन मिश्रा और पुष्कर पांडे गैंग ने 3 करोड़ रूपये में परीक्षार्थियों से पेपर का सौदा किया था।
एनएचएम पेपर लीक करने के मामले में अहम कड़ी कंपनी के पूर्व कर्मचारी निवासी भोपाल दीपक मेवाडे, इन्दौर के चिराग अग्रवाल और नोयडा कार्यालय में पदस्थ रवीन्द्र कुमार निकला है। यह तीनों मास्टरमाइंड तरूणेश के गुर्गे हैं। दीपक मेवाड़े कुछ माह पूर्व तक कंपनी के मुंबई कार्यालय में पदस्थ रहा है। अब कंपनी में ठेके का कर्मचारी है। दीपक, चिराग और रविन्द्र ने खुलसा किया है कि राजीव नयन ने 4 माह पूर्व तरूणेश को पेपर लीक का ठेका दिया था। तरूणेश ने दीपक और चिराग को काम सौंपा था। 3 माह पूर्व दीपक एमईएल कंपनी के नोएडा कार्यालय गया था। वहां पदस्थ रविन्द्र कुमार को प्लानिंग में शामिल किया और इसमें तीनों को 5-5 लाख रूपये मिलना था।
पेपर आउट कांड में अब तक 16 गिरफ्तारियां

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने गैंग के 16 सदस्यों को अभी तक इस रैकेट में पकड़ा है, इनमें धनंजय पुत्र सुशील पांडे रानीपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश, रजनीश उर्फ रवि पुत्र रमेश जाट, जोगिंदर पुत्र रामचंद्र जाट निवासी सोनीपत हरियाणा, ऋषिकांत पुत्र रामभरोसे त्यागी महलगांव ग्वालियर, सौरभ पुत्र अवधेश तिवारी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, मनीष पुत्र शिवकुमार पासवान नालंदा बिहार, विपिन पुत्र वीरेंद्र शर्मा अटेर भिंड, दीपू पुत्र सतराम पांडे निवासी नारायण विहार कॉलोनी थाना गोला का मंदिर ग्वालियर हैं। इसके बाद अमित गहरवार और जयपुर से प्रेम प्रकाश उर्फ प्रेम खींची को भी पुलिस ने पकड़ा था। 9 मार्च को पुलिस ने मास्टर माइंड राजीव नारायण मिश्रा उर्फ आरएन व पुष्कर पांडे को गिरफ्ता किया था। इसके बाद 13वां आरोपी पन्ना निवासी तरुणेश अरजरिया उर्फ गुरु पकड़ा था। अब 3 आरोपी चिराग अग्रवाल व दीपक कुमार व रवीन्द्र राठौर को पुलिस ने पकड़ा है।
ऐसे समझिए पूरा मामला
ग्वालियर के डबरा स्थित टेकनपुर में 7 फरवरी को NHM संविदा स्टाफ नर्सिंग परीक्षा से पहले पुलिस ने पेपर आउट करने वाली गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पेपर रद्द कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने भी आगामी आदेश तक परीक्षाओं पर रोक लगा दी। आरोपी हाईवे पर होटल से 2 से 3 लाख रुपए में नर्सिंग की तैयारी कर रहे छात्रों को आने वाले पेपर के सवाल सॉल्व करा रहे थे।गिरोह के अन्य सदस्य व चेन को तलाशने के लिए पुलिस की 6 टीम, जिनमें 45 जवान व अफसर थे। चार से पांच राज्यों में 10 दिन तक खाक छानने के बाद लौट आए थे। इसके बाद पुलिस ने भोपाल से एक एजेंट को पकड़ा, जिसके अकाउंट में मास्टरमाइंड ट्रांजेक्शन करता था। डेढ़ महीने में 50 लाख और एक साल में डेढ़ करोड़ रुपए फेक पंजीयन पर बनी कंपनी के नाम पर खोले गए खाते में आए थे। अब तक इस मामले में 16आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
20 मिनट में पेपर को पीडीएफ में बदलकर किया पेपर आउट
एसआईटी प्रभारी ऋषिकेश मीणा ने बताया है कि दीपक मेवाड़े की ड्यूटी भोपाल के परीक्षा केन्द्र पर थी और उसने सेंटर के कम्प्यूटर पर सर्वर से पेपर डाउनलोड किया और पेपर दूसरे फॉर्मेट में था। उसे पीडीएफ में बदलने का काम चिराग अग्रवाल ने किया। लगभग 20 मिनट में इन लोगों ने पेपर को पीडीएफ में बदलकर मास्टर माइंड तरूणेश उर्फ गुरू को भेज दिया।
