बंधक बनाकर पीट रहे युवक का वीडियो वायरल, बेहोश युवक को पानी डालकर होश लाकर फिर पीटा

ग्वालियर. कुछ युवकों द्वारा एक लड़के को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। इसमें 3 युवक लात घूसे से एक युवक की घर के बाहर बड़ी बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं जब युवक पिट-पिटकर बेहोश हो गया तो आरोपी युवकों ने उस पर पानी डालकर होश में लाये और फिर घसीट-घसीट कर पिटाइ्र की। जब 3 बदमाश मारपीट कर रहे थे तो उनका चौथा साथी मोबाल से वीडियो बना रहा था। मारपीट का यह वीडियो बदमाशों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर इन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर मारपीट का यह वायरल वीडियो ग्वालियर के थाना विश्वविद्यालय के सिटीसेंटर महलगांव का बताया जा रहा है। जहां 3 बदमाश घर के बाहर एक युवक को बंधक बनाकर लात घूंसों से जमकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले और पिट रहे युवक में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसलिये इन युवकों ने उसे घेर कर मारपीट की है।

मारपीट का VIDEO भी अपने साथी से बनवा रहे
वहीं युवक की मारपीट कर रहे बदमाशों का चौथा साथी अपने मोबाइल से मारपीट की यह सारी घटना रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो बनाने के बाद बदमाशों के साथी ने मारपीट का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। मारपीट का VIDEO जैसे ही पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया पुलिस ने तत्काल VIDEO के आधार पर मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

VIDEO के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है की एक युवक की मारपीट कर रहे कुछ युवकों का VIDEO सामने आए हैं। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है जल्दी उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *