पुरातत्व विभाग के छात्रों ने किया खजुराहो का शैक्षणिक भ्रमण
ग्वालियर- 7 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला के छात्रों का दल प्रो. शांतिदेव सिसोदिया के नेतृत्व में 2 दिवसीय शैक्षिणिक भ्रमण पर कुलपति प्रो० अविनाश तिवारी एवं श्रीमती पुष्पा तिवारी द्वारा खजुराहो के रवाना किया गया।
खजुराहों के मंदिर समूह में सर्वप्रथम उत्खनन से मिले बीजामंडल मंदिर का अवलोकन किया। प्रो० सिसोदिया ने छात्रों को उत्खनन विधि से सम्बन्धित सामग्री और औजारों से परिचित करवाया, बीजामंडल मन्दिर की वास्तुकला से जुड़े छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिये, तथा अधिष्ठान, जगति एवं जंघा जैसे मन्दिर के महत्वपूर्ण भागों को पहचानना भी बताया। विभिन्न शिलाखण्डों के सूक्ष्म अन्वेषण तथा शैलखण्डों के संरचना पर जानकारी दी।
समीप स्थित चतुर्भुज मन्दिर का भी भ्रमण किया यहाँ मन्दिर के नागरी लतीना शिखर की पहचान, तथा गर्भगृह के भद्र, कर्ण, तथा रथों की गिनती करने की विधि से भी अवगत कराया गया। तत्पश्चात ग्रुप ने पूर्वी दिशा के जैन मन्दिरों और दुल्हा देव मन्दिर का अवलोकन किया और जैन, चंदेल वास्तुकला के सूक्ष्म पहलुओं पर जानकारी ली, प्रो. सिसोदिया ने छात्रों को ग्वालियर क्षेत्र के गुर्जर प्रतिहार, कच्छपघात मन्दिर तथा खजुराहो क्षेत्र के मन्दिर के बीच स्थानीय अन्तरों को भी स्पष्ट किया। इस अवसर राहुल, सौरभ राजपूत, विवेक इन्दोरिया, योगेश, सामीन, प्रद्युम्न, साक्षी, सागर, अमन, अजीत, पूर्णिमा, शिखा, एवं स्टाफ में मोनू, तेजेन्द्र और मरजाद शामिल रहे।
