नसरूल्लागंज को अब भैरूंदा के नाम से जाना जायेगा

भोपाल. एमपी के शिवराज सरकार ने एक और जगह का नाम दिया है। अब भोपाल के नजदीक सीहोर जिले के नसरूल्लागंज को बदल कर भैरूंदा के नाम से जाना जायेगा। इसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सीहोर जिले के नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा कर दिया है। राज्य सरकार ने बाकायदा इस गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
दरअसल, शिवराज सरकार ने नसरूल्लागंज का नाम बदल कर भैरूंदा करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज दिया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राज्य शासन द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नसरूल्लागंज सीएम के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के अंतर्गत ही आता है। कुछ समय पहले सीएम ने नसरूल्लागंज में आयोजित कर कार्यक्रम के दौरान इसका नाम बदलने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम और भोपाल के इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *