NHM पेपर लीक कांड के अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा

ग्वालियर. एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ भती एग्जाम के पेपर लीक करवाने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच की टीम ने खुलासा किया है। इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 2 लग्जरी कारों समेत कुल 65 लाख रूपये का माल भी जब्त किया गया है।
आपको बता दें कि बीती 7 फरवरी को मिली पिन पॉइंट सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा डबरा इलाके में एनएचएम के नर्सिंग भती एग्जाम के पेपर आउट और सॉल्व करवाने वाले गिरोह के 8 मेम्बर्स को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच थाने में धारा 420, 120बी, 3/4 परीक्षा अधिनियम एवं 66आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश चंदेल के निर्देश पर एएसपी ऋषिकेश मीणा व राजेश दंडोतिया के नेतृत्व तथा क्राइम डीएसपी सियाज केएम एवं संदीप मालवीय के नेतृत्व में पुलिस की एक एवसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एपटेक कंपनी मुंबई व एमईएल कंपनी नोएडा से सबूत जुटाकर एवं गिरफ्तार किये गये आरोपियों के मोबाइल का डाटा तलाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कंपनी के कर्मचारी लिप्त
क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किये गये 2 आरोपी पूर्व में एपटेक कंपनी मुंबई में कार्य कर चुके हैं। जिन्हें उक्त कंपनी द्वारा ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन के संबंध में बारीकी से जानकारी थी। जबकि एक आरोपी वर्तमान में भी उक्त कंपनियों में कार्यरत है। जो कि ऑनलाइन परीक्षाओं का कार्य देख रहा है।
ऐसे कार्य करता था गैंग
पेपर लीक करवाने वाले गिरोह में शामिल मेम्बर्स के अलग-अलग कार्य थे। जिनमें से 11 लोग छात्र-छात्राओं को एकत्रितकर उनके मूल दस्तावेज लेकर परीक्षा से पूर्व पेपर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे थे। जबकि शेष 4 आरोपी एपटेक/एमईएल कंपनी के सर्वर से परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र निकलवाकर फील्ड टीम को उपलब्ध कराते थे और एक आरोपी के खाते से पैसां को लेन-देन किया जाता था।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
क्राईम ब्रांच टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार आरोपी-08 एवं विवेचना के दौरान आए साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किए गये आरोपियों की संख्या-08 प्रकरण में कुल आरोपी-16
प्रकरण में जप्त सामान
प्रकरण की विवेचना में अभी तक कुल जप्त किया गया सामान 26 मोबाइल, 05 लेपटॉप, एक कम्प्यूटर, दो प्रिंटर, 05 पेनड्राइव, एक ओरा कार, एक फॉचूनर कार जप्त की गई है। उक्त सामान की कुल कीमती लगभग 65 लाख रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *