शीतला माता मंदिर में दर्शन किये नवागत एसपी राजेश चंदेल ने और निरीक्षण भी किया
ग्वालियर. पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर की कानून व्यवस्था दुरूस्त बनाये रखने के लिये राजेश चंदेल मां शीतला के चरणों में ढोंक देने के लिये पहुंचे। अभी शीतला माता मंदिर में 9 दिवसीय नव दुर्गा मेले को लेकर औचक निरीक्षण भी था। जिसमें सड़क व्यवस्था, मंदिर व्यवस्था, पार्किंग का निरीक्षण किया। मंदिर के पुजारी से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। अष्टमी को होने वाले दंगल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
