ऑनलाइन भैंस खरीदने पर हुआ ठगी का शिकार, 87 हजार रूपये ठगे
ग्वालियर. एक किसान को ऑनलाइन भैंस खरीदना जरा महंगा पड़ गया। फेसबुक पर अशोक शर्मा डेयरी फार्म जयपुर से भैंस खरीदने किसान ने बात की और 60 हजार रूपये में 14 लीटर दूध देने वाली भैंस मिलने पर किसान काफी खुश था। उसे लगा इतना अच्छा सौदा कहीं नहीं मिलेगा। उसने डील डन कर दी गयी और इसके बाद जयपुर से भैंस भेजने का भाड़ा उससे ऑनलाइन पेमेंट कराया गया।
टगले दिन भैस ग्वालियर आनी थी। लेकिन आया फोन डेयर फार्म वाले ने बताया कि जीपीएस ट्रैक नहीं हो रहा है। 12 हजार रूपये मांगे। किसान ने वसह भी उनके दिये नम्बर पर ऑनलाइन कर दिये और इसके बाद कई बहाने 87 हजार रूपये अपने खाते में डलवा लिये। अगले दिन भैंस तो नहीं आयी। लेकिन ट्रक चालक का फोन आया कि मुरैना टोल पर भैंस भड़क दुर्घटना में घायल हो गयी है। इसके बाद किसान को ठगी का अहसास हुआ। किसान ने रूपये वापिस मांगे तो ठग ने बाय-बाय कह दिया। पीडि़त ने पत्नी के गहने बेचकर रूपयों का इंतजाम किया था। अब मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में की गी है।
क्या है मामला
ग्वालियर के उटीला गांव की टांकोली पंचायत के निढ़ावली गांव निवासी होतम सिंह बघेल पुत्र मोहन सिंह पेशे से किसान है। काफी दिनों से वह एक भैंस खरीदने की सोच रहे थे। 24 मार्च की दोपहर होतम अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था। इसी समय उसने शर्मा डेयरी फार्म के नाम से एक जयपुर की संस्था का एड देखा। जब उस पर क्लिक किया तो उसमें कई रील अपलोड की हुई थीं। जिसमें भैंसों के बारे में बताया गया था। किसानों को फेसबुक पेज पसंद आया। यहां 60 हजार रुपए में लाल बंडा किस्म की एक भैंस पसंद आई। यह भैंस को किसान खरीदना चाहता था, क्योंकि गर्मी का सीजन शुरू होने पर ऐसी भैंस जो दिन में 14 लीटर दूध देती है मिलना नमुमकिन था। किसान ने तत्काल फेसबुक प्रोफाइल पर लिखे नंबर 9101965398 पर कॉल किया। कॉल अटेंड करने वाले ने खुद को शर्मा डेयरी फार्म जयपुर का ऑनर अशोक कुमार शर्मा बताया। किसान ने जिस भैंस के बारे में बात की उसे अशोक ने 60 हजार रुपए में देने के लिए डील की। किसान को विश्वास दिलाने के लिए अपने पेन कार्ड, आधार कार्ड की डिटेल वॉटसएप पर भेजी। इसके बाद एक अकाउंट नंबर दिया जिसमें भैंस को जयपुर से ग्वालियर पहुंचाने का भाड़ा 4200 रुपए ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा। किसान को ऑनलाइन पेमेंट करना नहीं आता था। वह पास के ही गांव टिहोली पहुंचा और यहां MP ONLINE से यह भुगतान 24 मार्च की शाम को कराया।
