पपाया होटल में लगी जबरदस्त आग, होटल में महिलायें और बच्चें फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इंदौर. राऊ में बहुमंजिला पपाया ट्री होटल में जबरदस्त आग गयी। आग इतनी विकराल है कि वह होटल की सभी मंजिल तक पहुंच गयी है। आग लगते ही होटल के कमरों में धुआं भर गया जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गयी। आग की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की कई गाडि़या घटनास्थल पर पहुंच गयी। आग पर काबू पाने के लिये फायर ब्रिगेड की 3 गाडि़यों के अलावा 5 टैंकर को भी लगाया गया है। आग लगने के बाद इलाके को खाली करा दिया गया था।
होटल में फंसे लोगों को शुरूआत में निकालने में परेशानी हुई। फंसे लोगों में महिलायें और बच्चे भी शामिल थे। हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि धुआं भर जाने की वजह से सिर्फ एक महिला बेहोश हो गयी। बाकी सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
