कर्नाटक विधानसभा चुनाव- 10 मई मतदान 13 मई मतगणना, एक चरण में होगा चुनाव

नई दिल्ली. कर्नाटक 224 विधानसभा सीटों के लिये 5 करोड़ 22 लाख मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया बुजुर्ग मतदाता अब घर से ही वोट डाल सकेंगे। आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 22 लाख मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा 117 सीटें, कांग्रेस 69 जेडीएस 32 और अन्य 06 सीटी जीती थी।
इस बार के विधानसभा चुनाव में 9 लाख 17 हजार नये मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दल भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक तनाव, महाराष्ट्र सीमा विवाद और आरक्षण विवाद को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। इस चुनाव में 240 मॉडल मतदाने केन्द्र बनाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *