Latestराज्यराष्ट्रीय

अतीक अहमद प्रयागराज के नैनी जेल पहुंचा,काफिला शिवपुरी में रोका तो अतीक को बाहर उतारा

लखनऊ. उमेश पाल मर्डर केस का आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद सोमवार शाम साढ़े 5 बजे प्रयागराज के नैनी जेल पहुंचा। अतीक का बेटा भी इसी जेल में बंद है। अतीक को उमेश पाल के अपहरण के एक केस में मंगलवार को प्रयागराज के स्पेशल MP/MLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके भाई को भी इसी केस में पुलिस बरेली से प्रयागराज लेकर आ रही है। इससे पहले 26 मार्च को सुबह यूपी STF के अफसर और 30 हथियारबंद जवान अहमदाबाद पहुंचे और शाम 4 बजे तक गुजरात पुलिस से अतीक की कस्टडी ली। 5 बजकर 44 मिनट पर अतीक को साबरमती जेल से बहार लाया गया और उसे वैन में बैठा दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि यूपी STF मेरी हत्या कर देगी।

काफिला शिवपुरी में रोका तो अतीक को बाहर उतारा
बताया गया कि सुबह 7 बजे के आसपास जब काफिला MP के शिवपुरी में रोका गया तो अतीक को भी बाहर उतारा गया। उससे पूछा गया कि क्या आपको डर लग रहा है तो गैंगस्टर बोला- किस बात का डर। STF का काफिला अहमदाबाद से राजस्थान के उदयपुर-कोटा होते हुए मध्य प्रदेश में शिवपुरी के रास्ते सुबह 9 बजे के करीब उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ। अहमदाबाद से STF रविवार शाम 6 बजे निकली थी, जो सोमवार शाम साढ़े 5 बजे प्रयागराज के नैनी जेल पहुंची। टीम ने 1300 किलोमीटर का सफर साढ़े 23 घंटे में पूरा किया। इस दौरान काफिला 7 जगह रुका।

अतीक के वकील ने कहा हमें उनकी सुरक्षा की फिक्र
अतीक के वकील विजय मिश्रा ने कहा कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट ले जाया जा रहा है। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगी, वह हम स्वीकार करेंगे। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम हाईकोर्ट जाएंगे। हमें अतीक अहमद की सुरक्षा की फिक्र है। हम राजस्थान से उनके काफिले के साथ चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *