Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

संयुक्त किसान मोर्चा की कल रामलीला मैदान में होगी महापंचायत, देशव्यापी आंदोलन पर होगा मंथन

नई दिल्ली. दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में सोमवार 20 मार्च की सुबह 10 बजे से किसानों का मेला जुटेगा। यानि की किसानों की महापंचायत होगी। इस महापंचायत किसान सुबह 10 बजे से शाम 3.30 बजे तक आपस में बैठक कर नई रणनीति पर मंथन करेगा। इस महापंचायत में यह फैसला होगा कि, देशव्यापी आंदोलन होगा या नहीं। इस दौरान किसान एमएसपी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार ने बीते 14 महीने में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में में इसका ऐलान किया। साथ ही किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि, अगर दिल्ली पुलिस कल महापंचायत में आ रहे किसानों को रोकती है या परेशान करती है तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इस महापंचायत 32 किसान संगठन हिस्सा लेंगे। देश के कोने-कोने से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सरकार ने की वादाखिलाफी
किसान नेता दर्शनपाल ने बताया कि, इस बारे में राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी दिया गया है। सरकार को किसानों की मांग याद रहनी चाहिए। किसान नेता हनन मोल्ला ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहाकि, आंदोलन खत्म किए जाने और लिखित के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। किसान आंदोलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बाद 14 महीने पहले स्थगित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने किसानों से वादा किया था कि उनकी सभी मांगें मान ली जाएंगी। उनकी अपील के बाद किसानों ने दिल्ली सीमा खाली की थी।

किसानों की मांग रहेगी सबसे बड़ी चुनौती
2024 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि, अब मिशन कर्जा मुक्ति और मिशन एमएसपी चलेगा और तमाम राजनीतिक दलों के सामने किसानों की मांग सबसे बड़ी चुनौती होगी। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया कि, दिल्ली महापंचायत में 500 किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: Undefined index: share_counts in /home/webhutor/newsmailtoday.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477

Warning: Illegal string offset 'share_counts' in /home/webhutor/newsmailtoday.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477

Notice: Uninitialized string offset: 0 in /home/webhutor/newsmailtoday.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477