Newsराजनीतिराज्य

देर रात दो कारें में आपस में टकराई, एक मकान में जा घुसी कोई घायल नहीं

ग्वालियर. शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को 2 कार आपस में भिड़ गयी और इतना ही नहीं कार में इस तरह टक्कर हुई कि कारें सड़क पर फिसलती रहीं एक अन्य कार से टकराते हुए मकान में जा घुसी। राहत की बात तो यह है कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। जिस मकान में कार जाकर टकराई ह ैवह क्षतिग्रस्त जरूर हो गया है। घटना शहर के डीडी नगर साठफुटा रोड की बताई जा रही हे। पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिर सड़क हादसा हुआ कैसे।
क्या है पूरा मामला
शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को शहर के भिंड रोड स्थित डीडी नगर साठ फुटा रोड पर शुक्रवार रात एक कार भिंड रोड की तरफ से आ रही थी। जब कार चौराहा के पास पहुंची तो इस कार के लेफ्ट टर्न की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कार लहराते हुए सड़क पर दूसरी ओर बहकी चलीं गई और एक घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी कार में टक्कर मारते हुए घर में जा घुसीं। हादसे के बाद आवाज से आसपास के लोगों की नींद टूट गई। आसपास के लोग जाग गए। जिस मकान में कारें घुसी थीं वह परिवार भी जाग गया। हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कारों को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है
घटनास्थल के पास ही राहुल सिंह का घर है जहां सीसीटीव कैमरे लगे थे। घटना कैसे हुई इस पर जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें पूरा हादसा नजर आया है किस तरह एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी दिशा से आ रही कार में टक्कर मारी और दोनों कारे सड़क पर लहराते हुए तीसरी कार को कट मारते हुए मकान में जा घुसीं।
कोई घायल नहीं हुआ
इस घटना में सीधी टकराने वाली 2 कारों में कोई घायल नहीं हुआ है। जबकि तीसरी कार तो घर के बाहर खड़ी थी। इसलिये उसमें कोई व्यक्ति नहीं था। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *