शहर में रात में होगी सफाई, बाजारों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त सफाईकर्मी

ग्वालियर. शहर के आवासीय इलाकों में रात में सफाई की जाएगी। बाजार के व्यस्ततम इलाकों में अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाए जाएंगे। यह निर्देश संभागीय आयुक्त दीपक ङ्क्षसह ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में दिए। उन्होंने कहा सफाई जमीनी स्तर पर नजर आनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल को स्वयं मौके का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा (टीएल) में शामिल शिकायतों की समीक्षा करते हुए जेएएच व मेडिकल कॉलेज से संबंधित शिकायतों के निराकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की।

विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनियों पर लगे अंकुश
संभागीय आयुक्त ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने की कार्रवाई शुरू होनी चाहिए। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा 15 मार्च को करेंगे। वहीं शासन के निर्देशानुसार अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने की कार्यवाही को भी प्रमुखता से करने की बात कही।

लंबित शिकायतों का कब तक होगा निराकरण
अधिकारियों से पूछा कि स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें भिण्ड, ग्वालियर तथा मुरैना में ज्यादा संख्या में हैं। इनके निराकरण की समय सीमा क्या है। संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *