पुलिस ने कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम से 5 लोगों को सट्टा लगाने के संदेश में पकड़ा

ग्वालियर. ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम से पांच लोगों को सट्टा लगाने के संदेश में पकड़ा है। पांचों को पुलिस थाने ले आई है, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। जानकारी के अनुसार पूलिस को सूचना मिली कि, सट्टा लगाने वाले पांच लोग रूपसिंह स्टेडियम की गैलरी में खड़े हुए हैं। इस आधार पर पुलिस रूपसिंह स्टेडियम की गैलरी में महापौर निवास के सामने वाले गेट से पहुंची। उस समय एक युवक के हाथ में मोबाइल पर आनलाइन स्काेर शीट खुली हुई पाई गई। इसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद पांच युवकों को पकड़कर पूछताछ करने के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा है, जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनमें एक क्रिकेट का खिलाड़ी भी रहा है।

स्टेडियम में ईरानी ट्राफी का मैच जारी
कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में ईरानी ट्राफी के अंतर्गत मैच खेला जा रहा है। गुरुवार काे मैच का दूसरे दिन का खेल जारी था। मप्र की टीम के खिलाड़ी यश दुबे और हर्ष गवली मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे। पुलिस को संदेह था ये लोग इस मैच पर भी सट्टा लगा रहे होंगे। पुलिस के अनुसार अगर ये वाकई सटोरिये हैं तो इनसे पूछताछ में कई राज सामने आ सकते हैं। उल्लेखनीय है इस मामले से पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर और आइपीएल के मैच में पुलिस ने कई आरोपितों को पकड़ा है। ईरानी ट्राफी में मैच खेलने के लिए अच्छे खिलाड़ी आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *