3 राज्यों की मतगणना आज

नई दिल्ली. पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में फरवरी में विधानसभा चुनाव 2023 के लिये मतदान किया गया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। 2 मार्च को यानी गुरूवार को राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में कुल 180 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हुए थे।
ज्ञात हो कि अभी त्रिपुरा में भाजपा के मुख्यमंत्री है। जबकि नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पाटी (एनडीपीपी) मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकारें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *