सोनिया गांधी लेंगी राजनीति से सन्यास लेने के संकेत, मेरी भी राजनैतिक यात्रा अंतिम पड़ाव पर है
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधान रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सोनिया गांधी ने संकेत दिये है कि वह अब सक्रिय राजनीति से सन्यास ले सकती यह खबर सुनकर पूरे अधिवेशन सन्नाटा छा गया। उन्होंने इशारों मंें कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी भी राजनैतिक भी अंतिम पड़ाव पर है। इस बीच सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने को लेकर अपने अनुभव भी शेयर किये।
गौरतलब है कि रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी है। शनिवार को दूसरे दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने संकेत दिया है कि उनकी राजनीतिक पारी जल्द समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आयी है। इस यात्रा ने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।
सोनियां गांधी ने शेयर किये अपने अनुभव
अधिवेशन में संबोधित कर रही सोनिया गांधी ने अभी तक के अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा है कि 1998 में जब वह पहली बार अध्यक्ष बनी तब से कई सियासी उतार चढ़ाव देखें हैं। इसमें कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव शामिल है। 2004-2009 में पार्टी का परफॉर्मेस हो या फिर मनमोहन सिंह को पीएम बनाने का फैसला काफी संतोषजनक रहा। इसमें पार्टी कार्यकर्त्ताओं का काफी सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अगुआई में निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा से उनकी पारी समाप्त हो सकती है। यह पार्टी के लिये अहम मोड़ हैं।
