ग्वालियर में महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख रुपए की स्मैक बरामद

ग्वालियर. पुलिस का स्मैक तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। 25 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को पकड़ा गया है। महिला से 252 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसे पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज पड़ाव के नीचे से पकड़ा है। महिला बहुत शातिर है जब उससे पुलिस ने पूछा कि यह स्मैक वह कहां से लाई है तो उसका कहना है कि एक अनजान व्यक्ति से उसने यह स्मैक खरीदी है। हर बार वह स्मैक दे जाता है। इनकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर वह शहर में बेचती है। पुलिस को यकीन है कि महिला पूरे रैकेट को जानती है। इसलिए अभी उससे पूछताछ का दौर जारी है।

यह है पूरा मामला
शहर के पड़ाव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नया पड़ाव रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे आबकारी कार्यालय के पास एक महिला तस्कर स्मैक बेच रही है। सूचना मिलते ही पड़ाव थाने की एक टीम बनाई और तस्कर की तलाश के लिए रवाना किया। पुलिस टीम मुख्य द्वारा बताए गए स्थान पर तफ्तीश करने पहुंची जहां एक संदिग्ध महिला पुल के पास खड़ी दिखाई दी। पुलिस को अपनी ओर आता देख महिला ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर महिला के बैग से 252 ग्राम स्मैक बरामद बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान 25 वर्षीय हिना जाटव पुत्री रमेश जाटव निवासी बी ब्लॉक समाधिया कॉलोनी के रूप में हुई है। महिला तस्कर ने पुलिस को बताया है कि इससे पहले भी वह कई बार स्मैक बेच चुकी है।

इटावा से लेकर आती थी स्मैक
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़ी गई महिला तस्कर हिना जाटव पुत्री रमेश जाटव निवासी समाधिया कॉलोनी है और वह इटावा से स्मैक लेकर शहर में खपाती है। अब पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह कब से स्मैक की सप्लाई कर रही है और उसके इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस पता लगा रही है कि उसके इस गिरोह में और महिला साथी तो शामिल नहीं हैं, क्योंकि महिलाओं द्वारा तस्करी करने पर पुलिस को आसानी से सफलता नहीं मिलती, इसलिए पुलिस अफसर पकड़ी गई तस्कर से पूछताछ कर पता लगा रहे हैं।

पुलिस का कहना
पड़ाव थाना प्रभारी प्रशांत यादव का कहना है कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक महिला स्मैक की तस्करी करने के लिए नए पड़ाव पुल आबकारी कार्यालय के पास खड़ी हुई है। महिला को पकड़ा गया है। उससे 252 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *