जीवाजी विश्वविद्यालय में पेड़ों पर लगाए गए बारकोड, स्कैन करने पर मिलेगी पेड़ों की जानकारी

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जिसने अपने परिसर में लगे पेड़ों पर बारकोड लगाए है। हाल ही में जेयू के लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास में लगे नीम, सिरिस, जामुन, आश, चिरोल, आम, पाम, कटहल, बेल, महारूख, अमरूद, नींबू सहित 40 पेड़ों पर बारकोड लगाए गए हैं। अब अब छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को छात्रावास में लगे पेड़ों के संबंध में संपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी साथ ही शोध कर रही छात्राओं को बारकोड स्कैन से डाटा एकत्रित करने में सहायता मिलेगी ।
छात्रावास की वार्डन डॉ निमिषा ने बताया कि विश्वविद्यालय के सहयोग से छात्रावास में भी पेड़ों पर बारकोड लगाने का कार्य किया गया है एकेडमिक संस्थानों के अलावा छात्रावास में बारकोड लगाए जाने पर छात्राओं को संबंधित पेड़ों के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी तथा पेड़ पौधों का संरक्षण भी किया जा सकेगा l विश्वविद्यालय का यह बड़ा छात्रावास है यहां अधिक संख्या में छात्राएं रहती हैं इस प्रयोग से सभी छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा।
बारकोड स्कैन करने पर मिलेगी पेड़ की जानकारी
बारकोड स्कैन करने पर छात्राओं को पेड़ के नाम,उसके महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी मिलेगी।इसके साथ ही पेड़ का चिकित्सा के क्षेत्र में कितना फायदा है और यह पेड़ कितनी ऑक्सीजन छोड़ता है इसके बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।
प्रो. के एस ठाकुर चीफ वार्डन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *