उमेश पाल के हत्यारों और सरपरस्त को मिट्टी मिला दूंगा-योगी आदित्यनाथ
प्रयागराज मे BSP विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के बाद UP के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा। सीएम योगी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के सहयोग से अतीक अहमद बना है।
कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में सीएम ने कहा है कि जिस अतीक अहमद के खिलाफ पीडि़त परिवारों ने मुकदमा दर्ज कराया है। वह समाजवादी पार्टी के द्वारा पोषित माफिया है। इस बीच सीएम ने कहा है कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। उन्होंने कहा है कि हमने अतीक की कमर तोड़ने का काम किया है। विधानसभा में सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह पेशेवर माफियाओं और अपराधियों को सरपरस्त है कि सीएम ने कहा है कि इनके रग-रग में अपराध भरा हुआ है। पूरा राज्य इस बात की जानता है।
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि उस माफिया को आपने विधायक बनाया. बाद में सांसद बनाया. ये चोरी और सीनाजोरी करने का काम कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि माफिया किसी भी पार्टी का हो. हमारी सरकार उसे पस्तकर कमर तोड़ने का काम करेगी.असेंबली में सीएम योगी ने कहा कि अतीक अहमद के खिलाफ जिस परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है, वह अतीक अहमद समाजवादी पार्टी से पोषित है. आपने पहले अपराधियों को माला पहनाई और अब सदन में दोषारोपण कर रहे हैं.
विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन पेशेवर माफियाओं के सामने पहले की सत्ता नतमस्तक होती थी, आज पूरा देश और उत्तर प्रदेश जानता है कि उन माफियाओं के खिलाफ हमारी सरकार द्वारा ऐसी कार्रवाई की गई जो नजीर बनी. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था. सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में यह कृत्य किया है, वह उत्तर प्रदेश के बाहर है. वह माफिया समाजवादी पार्टी के सहयोग से बार-बार विधायक और सांसद बना. साथ ही कहा चोरी और सीनाजोरी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि सपा पेशेवर माफियाओं की सरपरस्त है.
