ग्वालियर में पकड़ी गई मेवाती गैंग ने ओडिशा में 2 एटीएम काटकर लूटे थे 60 लाख रुपये

ग्वालियर. ग्वालियर पुलिस ने महाराजपुरा इलाके से जो मेवाती गैंग पकड़ी थी, उस गैंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर ओडीशा में दो एटीएम काटकर 60 लाख रुपये लूटे थे। अब ओडीशा पुलिस इनसे पूछताछ करने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर इन्हें ले जाएगी। जिस छत्तीसगढ़ की क्रेटा गाड़ी से यह लोग ग्वालियर आए थे, उसी से ओडशा में लूट की थी। यह गाड़ी भी सीसीटीवी कैमरे में नजर आई है।

2 एटीएम काटकर 60 लाख रुपये लूटे
ग्वालियर पुलिस ने महाराजपुरा स्थित छन्नू ढाबे पर बैठे मेवाती गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा था। यह लोग छत्तीसगढ़ के सिपाही की कार लेकर ग्वालियर आए थे। ग्वालियर में वारदात करने से पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया था। कार में से गैस कटर, 40 हजार रुपये, पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ था। एएसपी ऋषिकेष मीणा ने बताया कि शुक्रवार को नया खुलासा हुआ। ओडीशा पुलिस को जब इनके बारे में पता लगा तो इन लोगों ने संपर्क किया। तब सामने आया इन बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 फरवरी और इससे पहले दो एटीएम काटकर 60 लाख रुपये लूटे थे।

एमईएल के मुख्यालय में होगी पूछताछ
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक कराने के मामले में एमईएल कंपनी के मुख्यालय ग्वालियर पुलिस की टीम जाएगी। शनिवार को पांच सदस्यीय टीम मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। शुक्रवार को भी एमईएल और एसएएमएस कंपनी के कर्मचारियों से ग्वालियर में पूछताछ चल रही है। इस दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, वह इशारा कर रहे हैं कि एमईएल कंपनी से ही पर्चा लीक हुआ है। इसके चलते शनिवार को टीम मुंबई जा रही है। एसआइटी प्रभारी ऋषिकेष मीणा ने बताया कि एसएएमएस और एमईएल कंपनी के 6 कर्मचारियों से दो दिन पूछताछ हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इनके बयानों में पूरे बिंदु तय किए गए हैं। अब इन बिंदुओं पर पूछताछ के लिए एक टीम मुंबई जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *