PFI Conspiracy Case: राजस्थान के पांच PFI के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त, कार्यवाही जारी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच ऐजेंसी (NIA) राजस्थान में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कथित सदस्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रो के अनुसार कोटा, भीलवाड़ा, सवाई, माधोपुर और बूंदी सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। छापेमारी शनिवार की सुबह शुरू की गयी और कार्यवाही जारी है।
सूत्र ने बताया कि वह PFI  के लिये काम कर रहे थे और संगठन में वरिष्ठ पद पर थे। हाल ही में हमने आरोपियों का बयान दर्ज्र किया। जिन्होंने हमें उनके बारे में बताया। हमने सबूत भी जुटाये हैं। जिसके बाद छापेमारी की गयी। सूत्र के अनुसार मामले में गिरफ्तारी की संभावना जताई है। जिन ठिकानों पर NIA की छापेमारी की गयी है। वह संदिग्धों के आवासीय और व्यवसायिक परिसर है। PFI साजिश के मामले में 19 सितम्बर 2022को एनआईए ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।
आपत्तिजनक कागजात जब्त
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राजस्थान के सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और जयपुर जिलों में एक-एक, कोटा में 3 ठिकानों पर संदिग्धों के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों की तलाशी ली। एनआईए ने कहा है कि उन्होंने तलाशी के दौरान डिजीटल उपकरण, एयरगन, धारदार हथियार और आपत्तिजनक कागजात जब्त किये।
छापेमारी की कार्यवाही जारी
NIA  ने बताया है कि मामले में आगे की जांच की हम कर रहे हैं। मामला विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी से जुड़ा हुआ है कि राजस्थान के कोटा के मोहम्मद आसिफ और बारां जिले के निवासी PFI के सादिक सर्राफ में शामिल है। दोनों लोग प्रतिबंधित संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्त्ताओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *