CM ने ग्वालियर में नई तहसील बनाने व कुलैथ में सीएम राइज स्कूल खोने की घोषणा की

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ग्वालियर में नई तहसील बनाने की घोषणा की है। यह तहसील पुरानी छावनी होगी। तहसील बनाने की घोषणा उन्होंने मंत्री भारत सिंह कुशवाह की मांग पर की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जगन्नाथ जी की यात्रा को बड़े स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। पुरानी तहसील छावनी नई बनाई जाएगी। कुलैथ में सर्व साधन संपन्न् सीएम राइज स्कूल खोला जाएगा। उन्हाेंने कहा आश्वस्त करता हूं हमारे पास पैसे की कमी नहीं है। 28 गांव में 60 लाख की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी और घर घर में पानी पहुंचेगा। तिघरा का पानी के सीपेज को रोकने के लिए 17 करोड़ की लागत से काम कराए जाएंगे। बांधाें को भरने के लिए 63 करोड़ से काम कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहने सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा तो प्रदेश व देश सशक्त होता है। घर ठीक से पैसा चलना है। तो हर महीने बहनों के खाते में डाला जाएगा। बुजुर्गों की पेंशन भी एक हजार कर रहे हैं। यह योजना क्रांतिकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान डिफाल्टर हो गए हैं। उन किसानों का ब्याज हम देंग। उन्हें डिफाल्टर नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री विकास यात्रा में भाग लेने के लिए तिघरा आए थे।

चारों तरफ अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में बदलाव लाने व किसान के चेहरे पर खुशी लाने के लिए, पीने के लिए स्वच्छ पानी मिले के लिए जिनका जीवन समर्पित है। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह है। पहले दूसरी सरकारों में दो नारे लगते थे। तब दो नारे लगते थे। चारों तरफ अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है। उस अंधेरे में से शिवराज ने मध्यप्रदेश को रोशनी देने का काम किया। कानून व्यवस्था सुधारी है। जो बातें मांग माननेवाली होंगी, उन्हें शिवराज सिंह मानेंगे। शिवराज सिंह ने कभी नहीं कहा कि हमारी सरकार के पास पैसा नहीं है। लोगों ने जो मांगा वह दिया है। आज मध्यप्रदेश उभरते हुए राज्य के रूप में देश में जाना जाता है। पहले कोई उद्योगपति आना नहीं चाहता था। लेकिन अब उद्योगपति प्रदेश में आ रहे हैं। आज बड़े बड़े लोग प्रदेश में निवेश करने को तैयार है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को तिघरा पहुंचे और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *