परिवहन निरीक्षकों को परमिट जारी करने के पॉवर मिलेंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय परिवजन अधिकारियों का कमी है। केवल टीकमगढ़ और ग्वालियर में ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तैनाती है। बाकी क्षेत्रीय कार्यालयों में सहायक प्रादेॅिशक परिवहन अधिकारी और परिवहन निरीक्षक तक इन स्वीकृत पदों के प्रभार में काम कर रहे हैं। इसलिये अब परिवहन विभाग परमिट जारी करने के लिये अधिकार सहायक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी से लेकर परिवहन निरीक्षक को देन की तैयारी में हैं। राज्य में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के 7 पद स्वीकृत है। इनमें से केवल 2 पदों पर ही अधिकारी पदस्थ है बाकी पद खाली पड़े हुए हैं। कई जिलों मे ंतो परिवहन निरीक्षक तक जिला परिवहन अधिकारी काम देख रहे हैं। परमिट देने के अधिकार अभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पास ही है ।लेकिन कई जिलों में इस स्तर के अधिकारी पदस्थ नहीं हैं। इसलिये अब परिवहन विभाग प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को और अतिरिक्त प्रादे/िाक परिवहन अधिकारी के पावर सहायक प्रादे/िाक परिवहन अधिकारी तथा सहायक प्रोदेशिक परिवहन अधिकारी के पावर परिवहन निरीक्षक को देने जा रहा हे। इसके लिये राजपत्र में बकायदा सूचना प्रकाशित कर दी गयी है। इस पर आमजन में सुझाव और आपत्तियां मांगी गयी है। 30 दिन में आने वाले सुझावों को समाहित करते हुए यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी जायेगी।
आबकारी नीति बदलने जा रही है सरकार
राज्य सरकार बाबकारी नीति  में कुछ बड़े बदलाव कर रही है। पूरी तरह से तैयार हो चुकी आबकारी नीति में आनन-फानन में नये प्रावधान किये जा रहे है। सूत्रों के अनुसार नये वित्तीय वर्ष 25023-24 की आबकारी नीति में शराब की दुकानों का नवीनीकरण करना लगभग तय है। 10 से 15 प्रतिशत लायसेंस फीस बढ़ाकर पुराने ठेकेदारों को ही नये वर्ष के लिये दुकानों का रीन्यूवल कराने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *