ग्वालियर व्यापार मेला में गंदगी का साम्राज्य, शौचालय जाना तो दूर आसपास भी खड़े नहीं हो सकते
ग्वालियर. इस बार ग्वालियर व्यापार मेला में गंदगी और हाथठेलों की भरमार है जिससे सैलानी गंदगी भरे माहोल में हाथ ठेलों की कतार के बीच धक्कामुक्की के बीच से गुजरना पड़ता है। अपनी भव्यता के लिये पहचाने जाना वाला ग्वालियर व्यापार मेला इस बार गंदगी के संकट से जूझ रहा है। साफ-सफाई और स्वच्छता के मामले में मेला प्रबंधन की लाचारी सैलानियों के लिये सिरदर्द बनी हुई है। मेले में छत्री के पास बने शौचालय इतने गन्दे है कि उन्हें देंख कर सैलानियों की हिम्मत जवाब दे जाती है।
इससे मेले की छवि खराब हो रही है। शाम के समय मेले के शौचालय को देख कर ऐसा महसूस ही नहीं होता है कि इनकी सफाई होती भी है। बात सिर्फ यही खत्म नहीं होती है। मेले में प्रशासन और मेला प्रबंिधन द्वारा कोई भी कूड़ादान नहीं रखवाया गया है। इससे मेले में घूम रहे लोग खाने-पीन7े की चीजों का कचरा यहां वहां फेंक देते हैं। आपको बता दें कि मेला प्राधिकरण ने सफाई व्यवस्था के लिये नगरनिगम को पत्र भेजा तो वहां से 1.16 करोड़ रूपये का प्रस्ताव आया। इतनी अधिक राशि को देख प्राधिकरण ने सफाई का ठेका लगभग 8 लाख रूपये में एक निजी कंपनी गालव इंटरप्राइजेज को दे दिया है। इस कंपनी के संचालक अशोक मोरे नगरनिगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी है।
शौचालय जाने में बड़ी दुविधा
मेले में शौचालय जाना अपने आप में बड़ी दुविधा है। शौचालयों में यूरिनल और वाश बेसिन में हर ओर गुटका थूकने से निशान बने हुए हैं। कुछ जगह तो इतनी गंदगी है कि शौचालय के बाहर तक बदबू आ रही है। कहीं आने जाने वाले रास्ते पर पानी भरा है तो किसी -किसी शौचालय मे ंतो बिजली भी नहीं हैं। कुछ शौचालयों के दरवाजे ही बन्द पड़े हैं। ऐसे में सबसे अधिक समस्या महिला सैलानियों के लिये होती हैं।
मेले में बहुत गंदगी है
ग्वालियर व्यापार मेला में परिसर में गंदगी के ढेर लगे हुए है। शौचालय जाना तो दूर की बात है वहां आसपास खड़े भी नहीं हो सकते हैं। हमने हइस गंदगी को लेकर व्यापार मेला के अधिकारी ज्ञापन दिया है और सफाई कर्मचारी को बढ़ाने की मांग की है।
महेन्द्र भदकारिया, अध्यक्ष, ग्वालियर व्यापार मेला
