6 हजार डॉक्टर ने 2 घंटे काम बंद रखा, कल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी

भोपाल. मध्यप्रदेश शासकीय एवं स्वशासी चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को प्रदेश भर के 6 हजार डॉक्टर्स ने दो घंटे काम बंद रखा। इनमें भोपाल के 600 डॉक्टर्स शामिल रहे। इससे पहले बुधवार को डॉक्टर्स ने हाथ पर काली पट्‌टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। महासंघ के प्रमुख संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि अगर हमारी मांगें नहीं मांनी गईं, तो प्रदेश के करीब 10 हजार डॉक्टर्स शुक्रवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। महासंघ डीएसीपी लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली और मेडिकल वर्क में अधिकारियों की दखलंदाजी बंद करने की मांग कर रहा है।

डाक्टरों का कहना है कि एक डाक्टर जिस दक्षता से अस्पताल चला सकता है उतना एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं। अपनी मांगों को लेकर डाक्टरों ने पिछले दिनों प्रदेशभर में चिकित्सा बचाओ चिकित्सक बचाओ यात्रा भी निकाली थी। इस रैली का इंदौर में भी जोरदार स्वागत हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *