ग्वालियर में एटीएम कटर गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

ग्वालियर. ग्वालियर मुरैना के बीच हाइवे के पास एक ढाबे के करीब ग्वालियर पुलिस का एटीएम काटने वाले मेवाती गैंग से सामना हो गया। इस दौरान पुलिस व मेवाती गैंग के बीच में फायरिंग भी हुई। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्याें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गैंग के पास से पुलिस एक क्रेटा वाहन व हथियार बरामद हुए है।

पकड़े गए आरोपित हरियाणा के शिकारपुर गांव के
ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी को बुधवार रात को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हाइवे पर मुरैना की तरफ छुन्नू ढाबे पर एटीएम काटने वाली मेवाती गैंग के लोग मौजूद हैं। एसएसपी ने एएसपी ऋषिकेष मीणा और सीएसपी रवि भदौरिया के साथ पुलिस बल को भेजा। मौके पर जब पुलिस टीम ने आरोपितों को घेरने का प्रयास किया। लेकिन आरोपित मौके से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को दबोच लिया। दबोचे गए आरोपित एटीएम काटने वाली मेवाती गैंग के सदस्य थे। पकड़े गए आरोपित हरियाणा के शिकारपुर गांव के मुनफेद खान, शाजिद खान, फजल खान हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से क्रेटा वाहन पकड़ा है। क्रेटा वाहन पर छत्तीसगढ़ नंबर सीजी 04 एनटी 0982 मिली। साथ ही वाहन में पुलिस को हरियाणा नंबर की प्लेट एचआर 28 ईपी 9056 भी मिली। बताया जाता है कि वाहन छत्तीसगढ़ पुलिस के किसी सिपाही की है। कार से पुलिस को पिस्टल व अन्य एटीएम काटने के उपकरण मिले हैं। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पकड़ा गया है शाजिद देवास लूट में भी शामिल है। आरोपितों से अभी और पूछताछ की जा रही है। जिससे एटीएम काटने की अन्य घटनाओं का पता किया जा सके।

क्रेटा पसंदीदा वाहन है एटीएम कटर गैंग का
एटीएम कटर गैंग से पुलिस को फिर से क्रेटा वाहन ही बरामद हुआ है। पहले भी एटीएम कटर गैंग से यह वाहन बरामद किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक गैंग काे यह वाहन इसलिए अधिक पसंद है क्योंकि इसमें एटीएम काटने के उपकरण व सिलेण्डर आसानी से आ जाते हैं। साथ ही हाइवे पर यह वाहन तेज गति से दौड़ता भी है। ऐसे में गैंग के लोग आसानी से भाग निकलते हैं।

ATM काटने रायपुर जा रहे थे

पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने अपना नाम 34 वर्षीय फजल खान पिता ईसराइल , 20 वर्षीय मुनफैद खान पुत्र जान मोहम्मद ,और साजिद खान पुत्र रहीम खान निवासी ग्राम सिकारपुर थाना ताऊडी जिला मेवात हरियाणा में रहने वाले के रूप में हुई है। बदमाशों ने बताया है कि वह रायपुर में जाकर एटीएम काट कर लूट की वारदात करने वाले थे लेकिन रास्ते में जो भी एटीएम उन्हें मिलता है उसे काटकर उसमें रखी रकम पार कर देते। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पकड़े गए मेवाती गैंग के तीनों सदस्यों में से एक बदमाश साजिद खान दो साल पहले जनवरी 2021 में एटीएम मशीन एक घटना में पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए बदमाशों पर पूर्व में भी कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से इस जंग में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है साथ ही यह भी पता लगा रही है कि बदमाशों ने अब तक कितनी बारदातों को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *