दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सीएम से मिलने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे
भोपाल. मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ होने वाला है। उससे पहले आज पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जो खबर सामने आ रही है। उसके अनुसार सागर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सीएम से मुलाकात की और दोनो नेताओं की मांग है कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापिस लिया जाये। वहीं राज्य के ती 3 दिग्गज नेताओं की इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
क्या है मामला
दिग्विजय सिंह शनिवार को ही सागर दौरे पर गये थे और साथ ही जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात भी की थी। आपको बता दें कि सागर में कई कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिसे लेकर राजनीति गर्मा गयी है। शनिवार को दिग्विजय सिंह भी सागर दौरे पर पहुंचे। सागर में दिग्विजय सिंह बीना से सड़क मार्ग से सुबह 10 बजे खुरई पहुंचे और इसके बाद मालथौन, रजवांस और बांदरी से होते हुए दोपहर में सागर पहुंचे। सागर में दिग्विजय सिंह ने केन्द्रीय जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्त्ताअहों को हरसंभव कानूनी मदद पहुंचाने का वादा भी किया।
कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
सागर के मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गयी है। दिग्विजय सिंह के सागर दौरे पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने निशानाा साधा। भूपेन्द्रसिंह ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह को पहले उन बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के घर जाकर माफी मांगनी चाहिये। निके खिलाफ कांग्रेस की सवा साल की सरकार में झूठे मुकदमे बनाये गये थे। भूपेन्द्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें और उनके परिवार को भी प्रताडि़त किया गया था। हालांकि भूपेन्द्र ने बदले की राजनीति के तहत कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे करने की बात को सिरे से खारिज कर दिया और दावा किया उनके या भाजपा में किसी के भी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ एक भी गलत मामला नहीं बनवाया गया है।