RTO कार्यालय का है बुरा हाल, 1.30 बजे तक नहीं पहुंचते हैं बाबू

आरटीओ चैम्बर पर ताला।भिण्ड. जिले का आरटीओ कार्यालय पिछले दिनों से दलालों के शिकंजे में फंसा हुआ है। यहां तैनात क्लर्क से लेकर आरटीओ अधिकारी के इर्द-गिर्द दलालों का जमावड़ा रहता है। हालत यह है कि आरटीओ कार्यालय में क्लर्क दोपहर के पश्चात् पहुंच रहे हैं। वहीं जिले की आरटीओ अधिकारी स्वाति पाठक भी बाहर है। ऐसे हालात में परिवहन संबंधी कार्यो से आने वाले आवेदकों को मजबूरन में दलालों की शरण में जाना पड़ रहा है।
क्या है मामला
भिंड की जिला आरटीओ कार्यालय की। इस कार्यालय का रवैया पिछले कुछ सालों से बिगड़ा हुआ है। इस कार्यालय में आवेदकों से ज्यादा दलाल घूमते नजर आएंगे। परिवहन संबंधी कार्य जैसे लाइसेंस बनवाना हो। नरेश पुराने वाहन का पंजीयन कराना हो। वाहन का स्थानांतरण कराना हो। अथवा फिटनेस संबंधी कार्य हो। हर एक कार्य का उचित मूल्य दलालों को देना होगा तभी आपका काम हो पाएगा। भिंड आरटीओ कार्यालय में पदस्थ बाबू अभी अपने चहेते दलालों को सक्रिय कर रखा है जिनके माध्यम से आने वाले कार्यों को भी वह करते नजर आते हैं। हालत यह है यहां पदस्थ बाबू कभी भी समय पर दफ्तर में उपस्थित नहीं होते हैं। यद्यपि दफ्तर में अभी जाते हैं तो वह चहेते दलालों से घिरे रहते हैं। हालात यह है आरटीओ कार्यालय में आने वाले आवेदकों को यह बाबू स्वयं दलालों से संपर्क करा देते हैं। बाबू के काम को बोझ को कम करने के एवरेज में यह दलाल अपना हिस्सा भी लेते हैं। इस कारण आवेदकों की जेब पर एक बड़ा हाथ बढ़ा रहा है।
दोपहर 1.30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचते हैं बाबू
आरटीओ कार्यालय की हकीकत जाने के लिये जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि यहां पर आरटीओ स्वाति पाठक के चेम्बर पर ताला लगा हुआ था। वहीं पर दलाल इर्द-गिर्द घूम रहे थे। इस बीच सबसे खास बात यह देखने को मिली आरटीओ कार्यालय में पदस्थ बाबू हाकिम राजौरिया दोपहर 1.30 बजे तक दफ्तर से नदारद रहे। 1.32 बजे क्लर्क राजौरिया अपने कार्यालय पहुंचे। इस वक्त तो उनके कार्यालय में बाहरी लोग बैठे रहे जिनमें अधिकांश कटर थे। जब इस मामले में आरटीओ स्वाति पाठक से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसा बताया जाता है कि आरटीओ श्रीमति पाठक पर भिण्ड के साथ -साथ दतिया जिले का भी प्रभार है। इसलिये वह दतिया गयी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *