25 नवम्बार को होने वाली DPC में 52 IPS अधिकारियों को प्रमोशन पर विचार, अमित सांघी बनेंगे DIG

भोपाल. लम्बे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारियों के लिये अच्छी खबर है। आईपीएस अधिकारियों को एडीजी, आईजी, डीआईजी के पदों पर पदोन्नत करने और सिलेक्शन ग्रेड देने के लिये इसी महीने 25 नवम्बर को होने वाली डीपीसी में तय होगा। इस डीपीसी में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और डीजी सुधीर सक्सेना शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के 1998 बैच के अधिकारियों को एडीजी 2005 बैच के अधिकारियों को आईजी, 2009 बैच के अधिकारियों को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया जायेगा। इसी प्रकार 2010 बैच के आईपीएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड देने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी)की बैठक की जायेगी।
1998 बैच के आईजी से एडीजी बनेंगे
भारतीय पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी विवेक शर्मा, साजिद फरीद सापू को आईजी से एडीजी बनाने पर विचार किया जायेगा।
2005 बैच के बनेंगे डीआईजी से आईजी
भारतीय पुलिस सेवा के 2005 बैच के अधिकारियों में सुशांत सक्सेना और डॉ. आशीष को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत करने पर विचार किया जायेगा।
इन्हें एसपी से डीआईजी बनाने पर होगा विचार
भारतीय पुलिस सेवा केक 2009 बैच के 25 अधिकारियों को एसपी से डीआईजी पद पर पदोन्नत करने पर विचार किया जायेगा। इस बैच के अधिकारियों जिनके नाम पर विचार किया जाना है। उनमें तरूण नायक, नवनीत भसीन, रूडोल्फ अल्वरेज, अमित सिंह, शशिंकांत शुक्ला, संतोषसिंह गौर, मोनिका शुक्ला, मनोजकुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश गोस्वामी, महेशचंद्र जैन, सविता सोहाने, मनोजकुमार, डीएल तेनीवार, साकेत प्रकाश पांडे, अमित सांघी, टीके विद्यार्थी, सत्येन्द्र शुक्ला, वीरेन्द्रकुमार सिंह, प्रशांत खरे, अतुलसिंह, मनीष कुमार अग्रवाल शामिल है।
इन्हें मिलेगा सलेक्शन ग्रेड

भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के 23 आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड देने पर विचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *