ग्वालियर में लव जिहाद, जबरदस्ती धर्मांतरण कर नाम रख दिया सुल्ताना

ग्वालियर. लवजिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू परिवार की लड़की को दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसाकर एक सोहेल नाम के युवक ने उससे कई सालों तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर दोस्ती की थी। लॉकडाउन में उससे निकाह कर लिया। इसके बाद उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया गया। इतना ही नहीं उसका नाम बदलकर सुल्ताना कर दिया गया। 37 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि जब भी वह अपने देवी-देवताओं की पूजा करती थी तो सोहेल उसे बेरहमी से पीटता था। बार-बार की पिटाई और अपने धर्म परिवर्तन से तंग आकर मैं थाने आई, लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों से मिली तब जाकर मामला दर्ज हो सका है। पुलिस ने दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन की FIR करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
शहर के शंकरपुर इलाके में रहने वाली 37 वर्षीय महिला मूल रूप से कांकेर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। बचपन में ही उसके मां-पिता की एक हादसे में मौत होने के बाद ग्वालियर में वह अपने चाचा-चाची के साथ रही। उन्होंने ही उसे पाला था। इसके बाद उसकी शादी बटेसुर आगरा में कर दी। आगरा में पति उसे बेरहमी से पीटता था। उसके दो बच्चे भी हुए। करीब 8 साल पहले पति ने दूसरी किसी महिला से शादी कर ली। इसके बाद महिला ग्वालियर आ गई। वह यहां पुरानी छावनी में खटीक मोहल्ला में किराए पर रहने लगी। पास ही एक फैक्ट्री में काम करने लगी। वहीं उसकी पहचान सोहेल खान से हुई थी। सोहेल ने महिला की परेशानी का फायदा उठाते हुए उससे दोस्ती बढ़ाई फिर प्यार का इजहार कर उसे अपने साथ रखने लगा। इस दौरान वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार उसके साथ उसकी मर्जी के बिना दुष्कर्म किया।

लॉकडाउन में किया निकाह
जब काफी समय लिव-इन-रिलेशन में रहते हुए हो गया तो महिला ने उससे शारीरिक संबंध का विरोध किया। इस पर लॉकडाउन में 2020 में सोहेल ने महिला से निकाह कर लिया। इसक बाद उसने लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला मना करती तो उसे बेरहमी से पीटता था। बच्चों को भी पीटता था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *