MP-दुष्कर्मियों के मां-बाप को मिले सजा, मौका मिला तो बदलूंगा कानून-आकाश विजयवर्गीय
इन्दौर. एमपी में रेप की बढ़ती वारदातों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र और इन्दौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि रेप करने वाले दुष्कर्मियों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी इसकी सजा मिलनी चाहिये। उनका यह बयान अब काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि आकाश विजयवर्गीय से पहले इन्दौर से विधायक और शिवराज कैबिनेट की मंत्री उषा ठाकुर ने भी दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटकाने की मांग की थी।
बच्चे पैदा करना ही जिम्मेदारी नहीं
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा है कि बच्चों को केवल पैदा करके छोड़ देना ही माता पिता की जिम्मेदारी नहीं है। अगर आपने उसे जन्म दिया है तो उसे जिम्मेदार व्यक्ति बने और देश दुनिया में आगे बढ़े। यह सब मां -बाप की जिम्मेदारी हे। कई बार अभिभावक अपने सपनों को साकार करने के चक्कर में अपने बच्चों को ही अकेला छोडछ़ देते हैं।
