IPS महाविद्यालय में बास्केट बॉल शोकेस चैम्पियनशिप का आयोजन

ग्वालियर- खेलो का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। खेलो इण्डिया के माध्यम से प्रधानमंत्री खेलो व खिलाडियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे है। खेल रामायण व महाभारत काल से ही अति महत्वपूर्ण रहें है। आज खेलो का केवल स्वरूप बदल गया है। माननीय अनूप मिश्रा, पूर्व सांसद व केबिनेट मंत्री द्वारा आईपीएस महाविद्यालय में एलिट पॉवर स्पोर्टस (ई.पी.एस.) बास्केट बॉल शोकेस चैम्पियनशिप को संबोधित करते हुए कहा गया।
आईपीएस द्वारा पूरे भारत वर्ष मे विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से खिलाडियो को खेल के लिए चयन करके उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में ई.पी.एस. द्वारा बास्केट बॉल शोकेस चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन आई.पी.एस. महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में किया गया। ई.पी.एस. द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष से 84 विश्वविद्यालयो एवं महाविद्यालयो की टीमों का पंजीकरण किया गया जिसमें से आई.पी.एस. महाविद्याालय में सेमी फाइनल व फाइनल मैचो का आयोजन किया गया। पहला सेमीफाइनल शारदा विश्वविद्यालय व पूर्णिमा विश्वविद्यालय के बीच व दूसरा सेमीफाइनल लवली प्रोफेषनल विश्वविद्यालय एवं चंण्डीगढ विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। फाइनल शारदा विश्वविद्यालय व लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के बीच खेला जायेगा।
चैम्पियनशिप का शुभारंभ अनूप मिश्रा, पूर्व सांसद व केबिनेट मंत्री द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ई.पी.एस. के सी.ईओ. ने कहा की ई. पी.एस. का लक्ष्य महाविद्यालयो व विश्वविद्यालयों से खिलाडियो को चुनकर उन्हे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने का है। इस कार्य में आई.पी.एस. महाविद्यालय का योगदान सराहनीय है। क्योकि आज पूरी दुनियां मे खेल कूद की तरफ युवाओ का रूझान तेजी से बढ रहा है और आई.पी.एस. महाविद्यालय हमेषा युवाओ को खेल के प्रति जागरूक बनाता आया है।
आई.पी.एस. समूह के निदेशक डॉ अरूण कुमार त्यागी ने ई.पी.एस. के लक्ष्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आई.पी.एस. समूह खेलो को प्रोत्साहन देने में अपनी भूमिका हमेशा निभाता आया है। और आई.पी.एस. के प्रागंण में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलो का आयोजन पूर्व में भी हुआ है और भविष्य में भी होता रहेगा। आई.पी.एस. महाविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाडियो को बनाया है एवं भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *