Team India में नम्बर 3 कौन उतरेगा सूर्या या कोहली

नई दिल्ली. टी-20 विश्व कप 2022 में मिली करारी हार ने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से झकझोर दिया। यही कारण है कि टूर्नामेंट के बाद से ही टी-20 फॉर्मेट में बदलाव की मांग की जा रही है। कप्तान से लेकर ओपनर तक और टी-20 फार्मेट को खेलने के तरीके को बदलने की भी मांग हो रही है। ऐसे में हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम न्यूजीलैंड पहुंची तो इसे प्रयोग से जुड़ा एक अवसर माना गया। रविवार को दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से शिकस्त दी। यहां कप्तान हार्दिक पंड्या का पहला प्रयोग देखने को मिला। जो सफल साबित हुआ। वर्ष 2022 में टीम इंडिया के लिये सबसे अधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को नम्बर-3 पर भेजा गया। उन्होंने इसका लाभ उठाया और सिर्फ 51 गेंद में 111 रनों की पारी खेली।
हार्दिक पंड्या का यह प्रयोग टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ा सकता है। क्योंकि रेगुलर तौर पर विराट कोहली ही नम्बर 3 पर खेलते हैं। ऐसे में अगर विराट कोहली की वापिसी होती है तब टीम इंडिया के लिये नम्बर-3 पर कौन उतरेगा, सूर्यकुमार यादव या फिर विरोट कोहली।

सूर्यकुमार नंबर-3 पर बेहतर विकल्प क्यों?
पिछले कुछ वक्त में यह देखने को मिला है कि विराट कोहली नंबर-3 पर आकर एक एंकर की भूमिका निभाते रहे हैं । यह टीम इंडिया के लिए दिक्कत पैदा करता रहा है क्योंकि रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी धीमी शुरुआत दिलवा रही है, उसके बाद विराट कोहली का एंकर रोल टीम इंडिया के लिए दिक्कत को बढ़ा रहा है। अगर यहां सूर्यकुमार यादव आते हैं तो वह पावरप्ले या उसके बाद रनों की रफ्तार को अपने हिसाब से बढ़ा सकते हैं।
2021 में टी-20 फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से ही सूर्यकुमार यादव रनों की बरसात कर रहे हैं और 45 की औसत से रन बना रहे हैं । साथ ही साल 2022 में भी वह 1000 रन से अधिक बना चुके हैं, खास बात यह है कि सूर्या ने अधिकतर रन नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं. ऐसे में उनके पास कभी कम ओवर होते हैं तो कभी हालात बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं होते हैं।
सूर्यकुमार यादव का करियर स्ट्राइक रेट ही 181.64 है, यानी वह टॉप-3 में आकर रनों की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं। उनके मुकाबले विराट कोहली का करियर स्ट्राइक रेट देखें तो वह 137.96 का है। रोहित शर्मा (139.24) और केएल राहुल (139.12) भी सूर्या से काफी पीछे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *