लूट-दिनदहाड़े भीड़भरे बाजार जयेन्द्रगंज में 1 करोड़ 20 लाख की लूट

ग्वालियर. दिनदहाड़े सोमवार की सुबह 10.40 बजे का समय था राजीव प्लाजा की गली में छप्परवाला की ओर से आ रही हुंडई कंपनी कार वरना नम्बर एमपी07 सीएफ 6430 को दो युवकों ने बड़े आराम से कार को रोका कार ड्रायवर से डिग्गी खुलवाकर नोट से भरे कार्टून को बड़े आसानी से ले गये इस घटनाक्रम को देखकर लगा कि सब कुछ पहले से तय था। सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने ड्रायवर हरेन्द्र से पूछताछ करने पर बताया कि कार्टून में 1 करोड़ 20 लाख रूपये थे। हरेन्द्र ट्रेडिंग कंपनी को 2 कर्मचारी पर कट्टा अड़ाकर बदमाश कैश लूट ले गये। यह घटना व्यस्ततम बाजार जयेन्द्रगंज के राजीव प्लान के पास की है।


पीडि़त हरेन्द्र ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर मेहताब सिंह गुर्जर ग्वालियर नगर निगम में अपरआयुक्त अतेन्द्रसिंह गुर्जर के चाचा है। मेहताब मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। पुलिस ने दोनो कर्मचारियों को निगरानी में ले लिया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बदमाश लूट करते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार लूट के बदमाश को पता कर रही है।


क्या है पूरा मामला
मेहताब सिंह गुर्जर मूल रूप से मुरार मीरा नगर के रहने वाले हैं। अभी भिंड रोड इलाके में रहते हैं। पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। डीडी नगर में हरेंद्र ट्रेडिंग नाम से कंपनी का ऑफिस है। ऑफिस से कर्मचारी प्रमोद गुर्जर और सुनील शर्मा आज सुबह कार (MP07 CF-6430) से इंदरगंज बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए निकले। कैश से भरा कार्टन डिक्की में रख लिया। बताया जा रहा है कि कार्टन में 1.20 करोड़ रुपए थे। रकम दो दिन शनिवार और रविवार के कलेक्शन की थी।


डीडी नगर से दोनों कार लेकर छप्परवाला पुल सुदर्शन होटल के सामने से गली में होते हुए राजीव प्लाजा जयेंद्रगंज की ओर निकले ही होंगे, तभी मेन रोड पर आ पाते मुंह पर साफी बांधे एक युवक ने कार को हाथ देकर सामने से रोक लिया। यह गली कुछ संकरी है, ड्राइवर प्रमोद को कार रोकना पड़ी। कार रुकते ही युवक आया और ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे मुनीम सुनील शर्मा पर कट्‌टा तान दिया। इसके बाद डिक्की खोलने के लिए कहा। इतने में पीछे से बदमाश का एक और साथी आ गया। वह डिक्की के पास खड़ा हो गया।


कट्‌टा ताने खड़े बदमाश ने कार की डिक्की खोलने का बटन पुश कर दिया। डिक्की खुलते ही कार के पीछे खड़े बदमाश ने कैश से भरा कार्टन उठा लिया। इतने में सामने से एक और कार आ गई। ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी कार साइड में करने लगे, तभी बदमाश बाइक से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही शहर के तीन थानों के प्रभारी, दो सीएसपी और एएसपी मौके पर पहुंच गए। तत्काल दोनों कर्मचारियों को निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


सीसीटीवी में काफी शांत दिखाई दे रहे थे बदमाश
पुलिस ट्रेडिंग कम्पनी के दोनो कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है पुलिस ने घटनास्थल के सामने से सीसीटीवी फुटेज निकलवाये गये हैं। फुटेज में लूट करने वाले काफी शांत दिखाई दे रहे थे। घटना के समय कर्मचारियों का भी कोई विरोध सामने दिखाई दे रहे थे। इससे पुलिस को आशंका है कि घटना में कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। जिस वक्त घटना हो रही है, वहां रोड से भी लोग आ -जा रहे हैं। लुटेरे को पता था कि काफी तादाद में ट्रेडिंग कम्पनी के कर्मचारी नगद कैश लेकर बैंक जा रहे हैं लुटेरो ने बैंक के सामने ही व्यस्ततम रोड पर लूट की घटना को अंजाम दिया।


नगरनिगम के अपरआयुक्त अतेन्द्र गुर्जर के चाचा की है कंपनी
हरेन्द्र ट्रेडिंग कम्पनी के मालिक मेहताब सिंह गुर्जर के भतीजे अतेन्द्रगुर्जर नगरनिगम ग्वालियर में अपर आयुक्त है। मेहताब के बेटे शैलेन्द्रसिंह गुर्जर वन विभाग में रेंजर हैं और अभी दतिया में तैनाती है। मेहताब सिंह की पत्नी गोहद (भिण्ड) कृषि उपजमंडी में अध्यक्ष हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *