ग्वालियर में 25 दिसंबर को होगा व्यापार मेले का शुभारंभ

ग्वालियर. 116 साल पुराना माधवराव सिंधिया व्यापार मेला ग्वालियर का शुभारंभ 25 दिसंबर को होगा। सोमवार को भोपाल में हुई मेला प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में यह तिथि घोषित की गई है। साथ ही मेला लगाने को लेकर कार्यक्रम तय किया गया। आयोजन से पूर्व उसकी तैयारियों के लिए मेला सचिव टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे। मेला सचिव निरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मेला तैयारी के लिए बाकी की सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और दुकानों का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। बोर्ड बैठक की अध्यक्षकता मेला अध्यक्ष व एमएसएमई उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने की।

बिजली,पानी व सफाई का होगा ठेका
मेला से पहले तैयारियां करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी, जिसमें बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और वाहन पार्किंग का ठेका किया जाएगा। इसके लिए टेंडर होगा, जिसकी प्रक्रिया अगले एक सप्ताह में पूरी कर दी जाएगी। इसके अलावा मेला में टूटी पड़ी दुकानों के मरम्मत का काम भी किया जाना है। इसके लिए भी टेंडर किया जाएगा।

परिवहन विभाग को भेजा प्रस्ताव
परिवहन विभाग को मेला के दौरान रोड टैक्स में छूट देने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वाहनों के पंजीयन पर परिवहन द्वारा दी जाने वाली छूट से मेला में आटो मोबाइल सेक्टर का व्यापार कई गुना बढ़ जाता है। इससे मेला प्राधिकरण और आमजन भी लाभ होता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *