ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह ने मरीज महिला के दबाये पैर, रातभर स्टूल पर बैठे रहे ऊर्जा मंत्री

ग्वालियर. एक बार फिर से सिंधिया समर्थक मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर अनोखे अंदाज में दिखाई दिये हैं। ऊर्जामंत्री ने पूरी रात हजीरा सिविल अस्पताल में मरीजों की सेवा करते हुए गुजारी है। यह 10 दिवसीय नेत्र शिविर लगा गया है। पहले दिन कई लोगों का ऑपरेशन हुआ तो सिंधिया समर्थक उनके बीच पहुंच गये और उन्होंने अस्पताल में बुजुर्ग महिलाओं के पैर दबाये और साथ ही बुजुर्ग मरीजों को अपने हाथ से दवा दी। इसके बाद रात भर उनका ख्याल एक स्टूल पर बैठकर किया। साफतौर पर दिख रहा है कि आगामी वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होना तय है। ऐसे में सिंधिया समर्थक मंत्री जनता के दिल में उतरने के लिये पैर भी दबाये। नालियों में भी उतर रहे हैं। कांग्रेस तो पहले ही उनकी इन हरकतों को नौटंकी करार दे चुकी है। खैर जो भी हो, लेकिन हमेशा से अपने अनोखे कामों के लिये ऊर्जा मंत्री तोमर जनता व मीडिया के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के सिविल हॉस्पिटल हजीरा में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सहयोग से 10 दिवसीय नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया है। सोमवार को शिविर के पहले दिन 30 बुजुर्ग महिला-पुरुषों का ऑपरेशन हुआ था। यह पता चलते ही ऊर्जा मंत्री तोमर रात को करीब 11 बजे सिविल हॉस्पिटल पहुंच गए। यहां पहले उन्होंने मरीजों से उनका हाल चाल जाना। इसके बाद वह एक बुजुर्ग महिला मरीज के पास पहुंचे। यहां उससे उसका हाल जाना जब महिला ने कहा कि कुछ नहीं बस पैर में दर्द के कारण नींद नहीं आ रही है। बस फिर क्या था ऊर्जा मंत्री तोमर ने माई कहकर उनके चरण पकड़े और दबाने शुरू कर दिए। करीब 15 मिनट तक वह बुजुर्ग महिला के पैर दबाते रहे। महिला यही कहती रही रहने तो आप। जब महिला को आराम मिला तो वह आगे बढ़े। वहां भर्ती एक ओमप्रकाश नाम के मरीज की दवा का समय हो गया था तो उसे दवा दी। प्रत्येक मरीज के पास पहुंचे और उनकी खैरियत पूछी।
ऊर्जा मंत्री ने अपने हाथों से चाय पिलाई मरीजों को
ठसके बाद ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह अपने हाथों से अस्पताल में सभी मरीजों को अपने हाथों से चाय पिलाई और बिस्किट खिलाये। वह लगातार हर मरीज के नजदीक पहुंचकर उनको चाय पिलाते हुए दिखाई दिये। यह देखकर लोग उनको आर्शीवाद देते हुए दिखाई दिये।
ऊर्जामंत्री रातभर स्टूल पर बैठे रहें
इतना ही नहीं मरीजों की देखरेख करते वक्त वह रातभर एक स्टूल पर बैठे रहे, लोग यही देख रहे थे कि प्रद्युम्नसिंह तोमर प्रदेश में ऊर्जा मंत्री हैं। सिंधिया समर्थक होने से सरकार में वजन भी है। इसके बाद भी इतने सरल स्वभाव से यहां बैठकर मरीजों की देख करते हैं।
