हिमस ने नाथूराम गोडसे व आप्टे का पूजन कर अखंड भारत का संकल्प दोहराया

ग्वालियर. हिंदू महासभा ने मंगलवार को दौलतगंज स्थित कार्यालय में नाथू राम गोडसे व नारायण आप्टे की पुण्यतिथि पर पूजा-अर्चना की। 15 नवबंर 1949 को महात्मागांधी की हत्या का आरोप सिद्ध होने पर नाथू राम गोडसे व नारायण आप्टे को अंबाला जेल में फांसी पर लटकाया गया था। हिमस ने गोडसे की पुण्यतिथि पर अखंड भारत का संकल्प दोहराया। अखंड भारत का संकल्प पूरा करने के लिये आज तक नाथूराम गोडसे की अस्थियों का विसर्जन नहीं किया गया है। हिंदू महासभा ने अपने कार्यालय में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने का प्रयास भी किया था। इस प्रतिमा को जिला प्रशासन ने जब्त कर कोतवाली थाने में रखवा दिया था। हिमस कार्यालय पर सुबह से पुलिस बल तैनात है।

हिंदू महासभा कार्यालय पर कार्यकर्ता जमा हुये। जिले की खुफिया एजेंसियां नजर रखे हुईं थीं। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा जयवीर भारद्वाज ने परंपरागत रूप से नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि पर पूजा-अर्चना करने की घोषणा कर दी थी। हिमस कार्यालय में एक-एक कर कार्यकर्ता पहुंचे। जहां साढ़े ग्यारह बजे नाथूराम गोडसे व नारायण आप्टे के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर हिमम कार्यकर्ताओं को अखंड भारत की शपथ दिलाई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *