नेहरू जी के सिंद्धांत पंचशील भाजपा की सरकारें असंवेदनशीलः डा. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं पूर्व मंत्री बालेंदू शुक्ला, महापोर श्रीमती शोभा सिकरवार, विधायक डा. सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की उपस्थिती में आज भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री स्वाधीनता आंदोलन के स्तंभ प. जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती पर कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन कर पुष्पांजली अर्पित की गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा ने नेहरू जी के चरणो में नमन करते हुए कहा कि प. जवाहर लाल नेहरू ने राजनैतिक आर्थिक समाजिक, मानव कल्याण जनभलाई के लिए पंचशील सिद्धांत की नीति केा बनाया जिसमें समानता और जनकल्याण के लिए नीति का पालन करना, शांतिपूर्ण सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता को कायम रखना और संवेदनशील मामलो में तत्काल निर्णय लेकर जनकल्याण करना रहा, पं जवाहर लाल नेहरू जी ने नवरत्नों को निर्माण किया जिसे आज मोदी सरकार बेच रही है, भाजपा की सरकारें देश की अंखडता प्रभुसत्ता संविधान का सम्मान नही कर रही हैं।
कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, वीरसिंह तौमर, हरिओम शर्मा, MIC सदस्य अवधेष कौरव, आंनद शर्मा, उदल सिंह, श्रीमती सीमा समाधिया, कपिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *