पुलिसकर्मियों के डीआरपी लाईन में निःशुल्क मेडीकल कैम्प

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश  पर पुलिस लाईन ग्वालियर स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस स्टॉफ व उनके परिजनोें के लिये लायंस क्लब एवं ग्लोबल स्पेषिलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से मेगा मेडीकल कैम्प का आयोजन किया गया। मेडीकल कैम्प का आयोजन प्रातः 10 से 12 बजे तक किया गया तथा इस मेडिकल कैम्प में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, आँखों की जांच, चष्मा वितरण, दांतो की जांच विषेषज्ञों द्वारा की गई। मेडीकल कैम्प में आये 250 से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का निःषुल्क चैक-अप कर उनको आवष्यक स्वास्थ्य परामर्ष दिया जाकर दवा का वितरण भी गया। एएसपी (मध्य/यातायात) श्रीमती मृगाखी डेका द्वारा मेडीकल कैम्प में पहुंच कर पुलिस कर्मियों के लिये आयोजित निःषुल्क मेडीकल चैकअप कैम्प की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि हमारा यही प्रयास होगा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वस्थ्य षिविरों का आयोजन होता रहे, इस अवसर पर उनके द्वारा लायन क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष अनुपम तिवारी, कैम्प आयोजकों व डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देष पर रणजीत सिंह रक्षित निरीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस कर्मियों के बेहतर इलाज के लिये निःषुल्क मेडीकल कैम्प लगातर आयोजित किये जा रहे है।
उक्त स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर रणजीत सिंह रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाईन ग्वालियर, सूबेदार रूमा नाज,लायंस क्लब के प्रदाधिकारीगण, ग्लोबल हॉस्पिटल का स्टॉफ तथा पुलिस लाईन एवं विभिन्न थानों से आये ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *