MP में 19 नवंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार में कैबिनेट की खाली जगहों का अगले महीने भर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में फैसला दिसंबर में गुजरात चुनाव परिणाम के बाद होने की संभावना है। इससे पहले 19 नवंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें विधायकों को भरोसे में लेकर 4 मंत्रियों के नामों को तय कर लिया जाएगा। फिलहाल 4 पदों के लिए 14 दावेदार शामिल हैं।
विधायक दल की बैठक में निर्णायक मंथन
भाजपा ने 19 नवंबर को विधायक दल बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायक को कॉन्फिडेंस में लिया जा सकता है। मंथन में मंत्रियों की परफॉर्मेंस पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही क्षेत्र में कमजोर स्थिति वाले मंत्रियों को विभागों मुक्त कर क्षेत्र में फोकस करने को कहा जा सकता है।
गुजरात चुनाव परिणाम का इंतजार
सूत्र बताते है की कई मंत्रियों की अपने क्षेत्र में स्थिति ठीक नहीं है, जबकि लंबे समय से इंतजार कर रहे विधायकों को कैबिनेट में जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण उन्हें सरकार में स्थान देकर सामंजस्य और साधा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद कैबिनेट में फेरबदल को लेकर ही कोई फैसला आएगा।
