कमलनाथ बोले भाजपा के विधायक हमारे संपर्क में, लेकिन हम टिकट अपनों को ही देंगे
भोपाल. कमलनाथ ने कहा, भाजपा के विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन टिकट वितरण में संगठन के लोगों को ही प्राथमिकता देंगे। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में DISHA की मीटिंग के दौरान बातचीत यह बात कही। दरअसल, ग्वालियर में कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस विधायक लाखन सिंह ने दावा किया था कि भाजपा के बहुत विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। इसी बात पर कमलनाथ ने कहा कि जिनको टिकिट नहीं मिलेगा, वो तो संपर्क में रहेंगे ही, लेकिन हम टिकट वितरण में अपने संगठन के लोगों को प्राथमिकता देंगे।
