बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री और रामदास महाराज से लिया आशीर्वाद, कल से लगेगा दिव्य दरवार
भिंड. दंदरौआ धाम स्थित हनुमान मंदिर पर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की कथा आज सोमवार से शुरू होने जा रही है। वे दंदरौआ धाम पहुंच चुके हैं। आज दोपहर से शाम तक नित्य कथा का वर्णन पंडित धीरेंद्र शस्त्री द्वारा किया। कल मंगलवार से सुबह के समय बागेश्वर धाम के महंत द्वारा दिव्य दरवार लगाकर लोगों की समस्याओं में मार्गदर्शन देंगे। यहां बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री व दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने दोनों संतों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद संध्या राय समेत स्थानीय बीजेपी के नेता गण मौजूद रहे।
रोज दिव्य दरवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगा
इन दिनों दंदरौआ धाम पर 11 दिवसीय सिय पिया मिलन कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में साेमवार 14 नवंबर से 18 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन होने जा रहा है। पंडित शास्त्री द्वारा हर रोज कथा का वर्णन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कल मंगलवार से हर रोज दिव्य दरवार सुबह दस बजे से बारह बजे तक चलेगा। दिव्य दरवार और कथा के लिए 1 लाख 60 हजार वर्ग फीट का पांडाल लगाया गया। यहां कथा का श्रवण करने और दिव्य दरवार में हिस्सा लेने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। आज सोमवार को दंदरौआ धाम पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचेंगे और दोपहर 1 बजे से कथा का शुभारंभ किया जाएगा।
600 पुलिस जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा
सिय पिय मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान दंदरौआ धाम पर आयोजित व्यवस्थाओं को लेकर जिलेभर के प्रशासनिक व पुलिस अफसर चुस्त दुरूस्त है। पार्किंग व्यवस्था, भोजनालय, पांडाल, मंदिर समेत अन्य जगह पर पुलिस की निगरानी रहेगी। इस दौरान 600 पुलिस जवान व अफसरों को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी है। वहीं मेहगांव ब्लॉक के प्रशासनिक अफसर व कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
