डिम्पल संभालेंगी मुलायम सिंह की विरासत, मैनपुरी उपचुनाव के लिये सपा से डिम्पल को बनाया प्रत्याशी

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिये प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी और पूर्व सांसद डिम्पल यादव चुनाव लडेंगी। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गयी है। मैनपुरी सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा है। मुलायमसिंह यादव की राजनीतिक विरासत को अब पहला चुनाव 2009 में लड़ा था

डिम्पल यादव संभालेंगी। 44 वर्षीय डिम्पल यादव ने अपना पहला चुनाव 2009 में लड़ा था। जब अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट छोड़ी थी। इस उपचुनाव में डिम्पल यादव को मशहूर अभिनेता और राजनेता राज बब्बर को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2012 में कन्नौज लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें डिम्ॅपल यादव निर्विरोध जीत गयी थी।

डिम्पल यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ा और जीती भी
इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिम्पल यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ा और जीती भी। लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी ने सुब्रत पाठक ने डिम्पल यादव को लगभग 10 हजार वोटो से परास्त किया था। अब अखिलेश यादव ने डिम्पल यादव को मैनपुरी के चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर 1996 से ही सपा जीतती हुई आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *