मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, शिवराज कैबिनेट में 4 मंत्रियों के पद खाली, 25-26 नवम्बर को होगी समीक्षा

भोपाल. मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब एक वर्ष ही समय बचा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी भी अब चुनावी तैयारियों में जुट गयी है। मुख्यमंत्री ने कल अपने सभी मंत्रियों को सीएम हाउस में खाने पर आमत्रित किया। इस बीच सीएम ने सभी मंत्रियों के साथ लम्बी चर्चा की। ऐसा बताया जा रहा है कि मंतत्रियों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। जिसमें मंत्रिमण्डल विस्तार की बात भी शामिल है। ऐसे में प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें शुरू हो गयी है।
सीएम करेंगे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा
ऐसा बताया जा रहा है कि अब सीएम सभी मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। 25 और 26 नवम्बर को मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी होगी। सीएम ने मंत्रियों के साथ 25-26 नवम्बर को भोपाल के प्रशासन अकादमी में मंथन करेंगे। इस बैठक में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जायेगी। जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की मॉनीटरिंग की रिपोर्ट भी रखी जायेगी। इसके अलावा विभागों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा होगी।
चार मंत्रियों के पद खाली
दरअसल, शिवराज सरकार में 4 मंत्रियों के पद खाली है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चुनाव के पहले सीएम शिवराज अपनी टीम का विस्तार भी कर सकते हैं। क्योंकि मंत्रिमण्डल में फिलहाल 4 मंत्रियों की जगह खाली है। फिलहाल सीएम समेत कैबिनेट में 31 मंत्री है। जबकि प्रदेश में कुल मंत्रियों की संख्या 35 हो सकती है। ऐसे में जल्द ही कुछ और नये मंत्रियों की नियुक्तियां हो सकती है।
कैबिनेट में खाली पदों को भी भरा जायेगा
सीएम के साथ होने वाली मंत्रियों की बैठक में सभी को विभागों के एसीएस-पीएस को प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिये भी कहा गया है। ताकि सभी विभागों की समीक्षा भी हो सके। इसके अलावा शिवराज सरकार में खाली कैबिनेट की जगहों को भी जल्द भरा जा सकता है। इसी लिहाज से मंत्रियों की परफॉमेंस आंकलन के बाद मंत्रिमण्डल विस्तार के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *