CM ने मंत्रियों को डिनर पर बुलाकर की चर्चा
भोपाल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जैसे-जैसे मप्र के करीब आ रही है वैसे ही भाजपा के खेमे में भी बैठकें तेज हो रहीं हैं। मंगलवार को बीजेपी ऑफिस में कोर ग्रुप की बैठक में केन्द्रीय मंत्रियों सहित बीजेपी के सत्ता और संगठन से जुडे़ मुख्य नेता शामिल हुए थे। बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद रात करीब आठ बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मौजूद मंत्रियों को डिनर पर बुलाया। डिनर के बाद सीएम ने करीब डेढ़ घंटे तक मंत्रियों से चर्चा की। डिनर के पहले सीएम ने सभी जिलों के कलेक्टर्स के साथ वर्चुअल मीटिंग करके खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले अगले 3 महीनों के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई
सीएम हाउस में करीब डेढ़ घंटे की बैठक के बाद निकले नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान, जनजतीय गौरव दिवस और सरकार के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस को लेकर चर्चा हुई है। अगले 3 महीने के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई,कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई है। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजतीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। टंट्या मामा के बलिदान दिवस तक कार्यक्रम चलेगा। भोपाल में निर्देश के बाद भी स्ट्रीट लाइट चालू नहीं होने पर मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले कहीं ऐसी दिक्कत नहीं स्ट्रीट लाइट चालू हो गई है।
