पत्नी का चेहरा नहीं है पसंद इसलिये बेरहमी से पीटा, बच्चे मांगते रहे रहम की भीख

ग्वालियर. शादी के 11 वर्ष पूरे होने के बाद बीबी का चेहरा पसंद नहीं आया। इस पर पति ने उसे बेरहमी से पीटा और इतना पीटा कि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीडि़ता की शिकायत पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला ग्वालियर का बताया जा रहा है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जमीन पर पटक दिया ओर फिर लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें मां, भाई और भाभी ने भी उसका ही साथ दियां इस बीच महिला के बच्चे हाथ जोड़कर दया की भीख मांगते रहे। लेकिन उनकी गुहार अनसुनी कर दी गयी। महिला की गलती बस इतनी है कि पति को उसका चेहरा पसंद नहीं है। शादी के 11 वर्षो के बाद वह उसके साथ नहीं रहना चाहता है। गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को महिला ने अपनी पीड़ा सुनाई। बुधवार को पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के सिंकदर कंपु महेशपुरा में रहने वाली मालती (35) पति मातादीन कुशवाह ने बताया- मेरी शादी 2011 में मातादीन से हुई थी। पति सेंट्रिंग का काम करता है। हमारे तीन बच्चे हैं। दो बेटी, एक बेटा। शादी के बाद से ही पति मुझे प्रताड़ित करता रहा है। पिछले कुछ समय से तो उसने प्रताड़ना की हद पार कर दी। वह कहता है- उसे मेरा चेहरा पसंद नहीं है। वह अब मेरे साथ नहीं रहना चाहता, इसलिए मैं उसके घर से चली जाऊ। मंगलवार को फिर इसी बात को लेकर उसने मुझसे विवाद किया। मैंने विरोध किया तो उसने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पति ने हाथ उठाया तो उसका साथ देने सास के साथ जेठ- जेठानी, ननदोई भी आ गए। एक पड़ोसी महिला भी डंडा लेकर मारने आ गई। सभी ने सड़क पर खींच-खींचकर बेरहमी से पटककर पीटा। मैं बचने के लिए इधर-उधर भागी तो मुझे घेरकर पीटा गया।
खून की उल्टी होने तक पीटते रहें
पीडि़ता मालती ने बताया कि मैं उन्हें छोड़ देने की भीख मांगती रही, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। उन्होंने इतना मारा कि मुझे खून की उल्टियां होने लगी। मेरे बच्चे बचाने आये तो उन्होंने उन्हें भी नहीं छोड़ा। लेकिन उसने मारपीट करते हुए खींचकर आंगन से बाहर कर दिया। बेटी संजना 11, प्रियंका 8 और लावयांश 5 बाहर खड़े मुझे छोड़ देने के लिये हाथ जोड़ते रहे। मेरी मदद को कोई नहीं आया। इन सभी ने मुझे बेहोश होने तक पीटा।
पति चाहता है कि मैं घर छोड़ जाऊ
मालती ने बताया कि पति चाहता है कि मैं बच्चों को लेकर घर से निकल जाऊं, सवह किसी और महिला के साथ यहां रहना चाहता है। उसने 3 दिन पहले पैर पर फ्रैक्चर होने की बात कहकर झूठा प्लास्टर बंधवा लिया है, मेरे खिलाफ झूठी शिकायत भी पुलिस में की है।
