कांग्रेस ने प्राण देकर देश को आजाद कराया भाजपा ने भय और नफरत का वातावरण बनायाः कांग्रेस

ग्वालियर जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदु शुक्ला, विधायक डॉ.. सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में आज मुरैना से आई भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी रायरू पर की गई, सांयकाल 4 बजे कांग्रेस भवन, शिन्दे की छावनी से कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी के लिए बस से रवाना हुए। तदपष्चात यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई कांग्रेस भवन पहुंची ।
कांग्रेस अध्यक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदु शुक्ला, विधायक डॉ.. सतीश सिकरवार, प्रदेष महासचिव सुनील शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी ने साथ मिलकर देश केा आजादी दिलाई, आज भारत में भाजपा देश में भय और नफरत फैलाकर भाईचारे का नष्ट कर रही है, हर चीज महंगाई की बुलंदियो पर है, यूवा बेरोजगार घूम रहे है, आधुनिक विकास के दौर में जहर फैलाकर देश एकता को समाप्त किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए भारत जोड़ो यात्रा सहायक सिद्ध होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *