MP में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बालाघाट में जमा था असला
बालाघाट. मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती क्षेत्र में थाना लॉजी अन्तर्गत प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दर्रेकसा दलम व मलाजखंड दलम के नक्सली सदस्य अवैध शस्त्र व गोला बारूद के दम पर शासन व कानून के विरुद्ध लगातार अपनी गतिविधियां संचालित करते हुए पुलिस बल की हत्या करने के लिए क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। उक्त गतिविधियों के विरुद्ध बालाघाट पुलिस की ओर से संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिनांक 07.11.2022 के सुबह लगभग 06.30 बजे मलकुआ जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही हॉक फोर्स की टीम को एक संदेहास्पद जगह दिखाई देने पर हॉक फोर्स की टीम की ओर से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षित ढंग से जमीन के अंदर एक नीले रंग के ड्रम को बाहर निकाला।
जिसमें नक्सलियों की ओर से पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने व हमला कर हत्या करने की नियत से विस्फोटक सामग्री, विस्फोट करने हेतु प्रयुक्त उपरकण, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोग की सामाग्री जमीन में गढ्ढा खोदकर संदिग्ध रूप से रखा गया था।
यहां पर की गयी कार्यवाही
फोर्स का कार्यवाही बालाघाट जिले में लांजी क्षेत्र में की गयी है। यह इलाका मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती क्षेत्र में शामिल है। यहां नक्सली सदस्य अवैध शस्त्र व गोला बारूद जुटाकर अपनी गतिविधियां संचालित करते हुए पुलिस बल की हत्या करने के लिये लगातार सक्रिय रहते हैं।
एसपी ने बताया
एसपी समीर सौरभ ने बताया कि 7 नवम्बर की सुबह पितकोना चौकी में तैनात हॉकफोर्स की टीम मलकुआ के जंगल में सर्चिंग के लिये रवाना हुई थी। तभी टीम को जंगल में संदिग्ध स्थान नजर आया। जहां जमीन के अन्दर एक नीले रंग के ड्रम को बाहर निकाला गया। इसमें नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से विस्फोटक सामग्री भरी गयी थी।
क्या-क्या मिला
एसपी समीर सौरभ ने बताया कि इस स्थान में नक्सली डमप छिपाकर रखा गया था। एसपी की माने जो सर्चिेंग पार्टी को नक्सली डमप में विस्फोटक उपकरण, मोबाइल चार्जर, नक्सल साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली है जिसे हॉकफोर्स की टीम ने बरामद कर लिया है।
