जब पत्नी को दोस्त की बांहों में देखा तो पति ने आहत होकर करली आत्महत्या
ग्वालियर. एक युवक ने जब अपनी ही पत्नी को दोस्त की बाहों में देखा तो उसे बेइज्जती महसूस हुई। पहले दोस्त से झगड़ा किया और फिर पत्नी नाराज होकर मायके चली गयी। स्वयं को बेइज्जत महसूस कर रहे पति ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 4 माह की जांच के बाद पुलिस की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। घटना जुलाई 2022 महाराजपुरा के चकरायपुरा गांव की है। पति की मौत के लगभग डेढ़ माह के बाद पत्नी ने पड़ोसी पर रेप का आरोप लगाकर बयान दिया था। इसके बाद यह खुलासा हो सका है। इसके सबके बीच एक निर्दोष की जान चली गयी और पुलिस ने अब मृतक के दोस्त को युवक की मौत का दोषी मानते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
शहर के महाराजपुरा स्थित चकरायपुरा निवासी 25 साल की महिला (रेप विक्टिम) के पति ने 3-4 जुलाई 2022 की दरमियानी रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना के समय महिला घर पर नहीं थी। रात को ही पति से नाराज होकर अपने दो बेटों को लेकर मायके चली गई थी। अगले दिन 4 जुलाई को सुबह लौटकर आई, तो इस घटना का पता लगा। पुलिस ने मृतक के शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की। इस घटना के करीब एक से डेढ़ महीने बाद मृतक की पत्नी ने इस मामले को दुष्कर्म से जोड़ते हुए पति के दोस्त मुकीम खान पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया था।
जांच में खुलासा, आहत था दोस्त की वजह से
पुलिस जांच में कई लोगों के बयान हुए। जांच में यह खुलासा हुआ कि 3 जुलाई की रात महिला का पति बाथरूम के लिये गया था। तभी छत के रास्ते उसका दोस्त मुकीम उसके घर में घुस आया। उसने धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी समय महिला का पति आ गया। उसने दोस्त के साथ पत्नी को बिस्तर पर देखा तो वह टूट गया। दोस्त झगड़ा और इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गयी। रात भर युवक परेशान रहा और देर रात उसने बदनामी के चलते अपनी जान देने का फैसला लिया। फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन सुबह जब उसकी पत्नी घर वापिस आयी तो पता चला कि उसके पति ने सुसाइड कर लिया। इससे वह सदमें में आ गयी। सदमे की वजह से उसके पिता उसे अपने साथ ले गये थे। एक माह बाद जब उसकी हालत में सुधार हुआ तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।
