सूरत में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, ट्रेन में यात्रा कर रहे थे ओवैसी
अहमदाबाद. गुजरात चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। बड़े-बड़े नेता इन दिनों गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान सोमवार को AIMIMI के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी भी गुजरात दौरे पर पहुंचे। इस दौरा जिस वंदे भारत ट्रेन में वह यात्रा कर रहे थे। उस पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया हैं। इसकी जानकारी खुद ओवेसी की पार्टी के नेता वानिरस पाठान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर जोर से पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया है।
